*माघ पूर्णिमा से पहले क्षेत्राधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण*
घाटों के साफ सफाई के लिए कड़े निर्देश
फतेहगंज पूर्वी/
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ बुधवार को रामगंगा नदी के किनारे कादरगंज व नगरिया कला गांव के घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सबंधित ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवों को नदी के किनारे घाटों पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए।पुलिस को घाटों पर वाहनों के आवागमन एवं पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए घाटों पर गोताखोरों आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए।महिलाओं के लिए घाटों के किनारे स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए अस्थायी स्न्नान घर बनवाये जाएँ।माघ पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु कादरगंज व नगरिया कला घाटों पर स्नान करने के लिए आते हैं।