भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के खिलाफ कल देंगे ज्ञापन, उप जिलाधिकारी तहसील मिलक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के खिलाफ कल देंगे ज्ञापन, उप जिलाधिकारी तहसील मिलक

Sunday, January 18, 2026 | January 18, 2026 Last Updated 2026-01-19T04:49:01Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के खिलाफ कल देंगे ज्ञापन, उप जिलाधिकारी तहसील मिलक
रामपुर कैमरी आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को,

भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों ने तहसील मिलक के गांव रहसैना में भारतीय किसान यूनियन सुनील के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोनू शर्मा भारतीय किसान यूनियन सुनील के जिला अध्यक्ष रामपुर लालता प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रहैसेना ग्राम प्रधान व ग्राम सेक्टरी व रोजगार सेवक की मनमानी के विरोध में जौरदार प्रदर्शन किया भाकियू सुनील के कार्यकर्ता किसानो ने जमकर नारेबाजी की 

किसानों को न्याय दो किसानों को जीने दो जो अधिकारी न्यायी है वह हमारा भाई है के गगन भेदी नारे लगाए भारतीय किसान यूनियन सुनील के जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार समाजसेवी ने कहा ग्राम पंचायत रहैसेना के ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जाता है गांव में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं होता 

जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए ग्राम सभा में जो विकाश कार्य हुए हैं वह मौके पर नहीं है जिसका पैसा भी निकाल लिया गया है पूर्व में नरेगा के नाम पर रातों-रात जेसीबी द्वारा चकरोड डाल दिया गया और मनरेगा के मजदूरों को कम करने का मौका भी नहीं मिला,

जेसीबी के द्वारा किसानों का नुकसान भी हुआ करीब 10 हरे वृक्षों को जेसीबी द्वारा उखाड़ दिया गया सीमेंट के पिलर कांटे के तारों की बाउंड्री को तहस नहस कर दिया गया जिसकी शिकायत किसानों द्वारा 
वन विभाग पुलिस प्रशासन तहसील में भी की गई है लेकिन कोई भी निस्तारण नहीं निकला इसके विरोध में आज यह प्रदर्शन किया गया है, कल दिनांक 19 जनवरी 2026 सोमवार को भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी कार्यकर्ता


 दिन में 1:00 बजे उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग के लिए उप जिला अधिकारी मिलक को ज्ञापन सौंपेंगे 
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से 
भारतीय किसान यूनियन सुनील के उत्तर प्रदेश के महासचिव पंडित परसोत्तम शर्मा, वीरेंद्र गंगवार, विनोद गंगवार, लालमन लोधी युवा जिला अध्यक्ष मंगल सिंह लोधी, सुनील गंगवार, राजेश मास्टर, पप्पू सैनी, रामगोपाल शर्मा, देवेंद्र गंगवार, हरीश गंगवार, पारस शर्मा, आकाश शर्मा, हरचरन लाल गंगवार आदि मौजूद थे 

भवदीय 
लालता प्रसाद गंगवार 
जिला अध्यक्ष 
भारतीय किसान यूनियन सुनील जनपद रामपुर 📱9758221740
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close