*प्रेस नोट दिनाँक 06.01.2026* *थाना- दातागंज
थाना दातागंज क्षेत्रांतर्गत हत्या कर लूट की घटना कारित करने वालें अभियुक्तगण को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गई 02 अंगूठी सोने की, 01 जोडी सोने के कुण्डल, 01 अदद सोने का हार, 01 चाँदी की चैन, 07 जोडी चाँदी की पाजेब, 05 जोडी चाँदी के खडुए, 02 जोडी चाँदी की कंगनी , 04 जोडी चाँदी के बिछुऐ व 1 लाख 10 हजार रुपये नगद व 2 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना दातागंज पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 03.01.2026 को थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2026 धारा 103(1)/309(6)/317(2)/ 61(2) BNS में वांछित अभियुक्तगण 1. शिवम गुप्ता 2. हिमांशु गुप्ता पुत्रगण सुनील गुप्ता निवासी ग्राम पापड हमजापुर थाना दातागंज जिला बदायूँ को आज दिनांक 06.01.2026 को निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गये माल 02 अंगूठी सोने की, 01 जोडी सोने के कुण्डल, 01 अदद सोने का हार, 01 चाँदी की चैन, 07 जोडी चाँदी की पाजेब, 05 जोडी चाँदी के खडुए, 02 जोडी चाँदी की कंगनी , 04 जोडी चाँदी के बिछुऐ व 1 लाख 10 हजार रुपये नगद व 2 अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये।
*घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 2/3.01.2026 की रात्री में ग्राम पापड हमजापुर में श्रीमती मुन्नी देवी पत्नि रामौतार के मकान में घुसकर मुन्नी देवी की हत्या कर घर में लूट की घटना की गयी थी। मृतिका की पुत्री राधा गुप्ता द्वारा थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 005/2026 धारा 103(1) /309(6)/317(2)/ 61(2) BNS पंजीकृत कराया गया था।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा 04 टीमें घटित की गयी थी। जिनके द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्तगण 1. शिवम गुप्ता 2. हिमांशु गुप्ता पुत्रगण सुनील गुप्ता निवासी ग्राम पापड हमजापुर थाना दातागंज जिला बदायूँ को गिरफ्तार करते हुये लूट से सम्बन्धित माल बरामद किया गया ।