फतेहगंज पूर्वी/नगर की नेशनल हाईवे स्थित एक बारात घर में शनिवार को देर शाम उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं भारत सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य बनाए जाने के उपरांत प्रथम बार नगर आगमन पर व्यापारियों के द्वारा नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ कटरा के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ,भाजपा नेता ईशान ग्वाल, पूर्व अध्यक्ष कटरा सुरेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
वहीं व्यापारियों द्वारा राजेंद्र गुप्ता का नगर में प्रथम आगमन पर ढोल नगाड़ों की थाप के साथ पटाखे फोड़ कर स्वागत किया गया पूरा हाल व्यापारियों से भर गया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक राहुल गुप्ता, व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल, व्यापारी बंटू शेख़ ,राम प्रकाश गुप्ता,
हरिओम अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मयंक त्रिवेदी ,सभासद रिकूं अग्रवाल, सभासद संजीव गुप्ता , राजीव अग्रवाल,पूर्व सभासद संजय गुप्ता , रामप्रकाश गुप्ता , अरविंद गुप्ता एवं तहसील फरीदपुर के व्यापार मंडल पदाधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में नगर के समस्त व्यापारी गण मौजूद रहे ।
अंत में आए हुए सभी आगंतुकों का राहुल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल एवं बंटू शेख़ ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राहुल गुप्ता के द्वारा सभी व्यापारियों को भोज का भी आयोजनौ किया गया। सभी ने भोज ग्रहण किया ।अंत में सभी आगंतुकों ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।