परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस पर समापन समारोह का किया गया आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस पर समापन समारोह का किया गया आयोजन

Saturday, January 31, 2026 | January 31, 2026 Last Updated 2026-02-01T05:04:42Z
    Share
परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस पर समापन समारोह का किया गया आयोजन

 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा भव्य समापन समारोह रखा गया, जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक, महेश चंद्र गुप्ता जी रहे। इस अवसर पर SP City विजेंद्र द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, सी ओ सहसवान अशोक कुमार सिंह, यात्री मालकार अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी, ARM अजय कुमार सिंह, 
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता एवं शिव स्वरूप गुप्ता, औऱ राकेश वर्मा जी,TI अश्विनी राजपूत एवं बस यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं ncc कैडेट के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। परिवहन विभाग द्वारा उपस्थित सभी अतिथि गण को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग,

 यातायात पुलिस एवं परिवहन निगम के कर्मचारियों एवं सड़क सुरक्षा मास्टर ट्रेनर कृष्णा साहू जी को प्रतीक चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया, इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा मुख्य अतिथि मा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी से हेलमेट वितरण कराया गया। 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम जी द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किया जागरुकता कार्यक्रम एवं प्रवर्तन कार्यवाही से अवगत कराया गया और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु मा सदर विधायक जी द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close