बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सर्वोच्च सम्मान
मिलक ( अमित कुमार जोशी
नगरपालिका परिषद मिलक निवासी डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने चिकित्सा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ (उ.प्र.) में आयोजित सम्मान समारोह में डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ (DCH) में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपनी प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ (DCH) पूर्ण किया।
डीसीएच पाठ्यक्रम के दौरान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं क्लीनिकल प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
वर्तमान में डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (PGI CH), सेक्टर-30, नोएडा में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यह सम्मान समारोह लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, मेरठ के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों, प्राध्यापकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में डॉ. अमित को सम्मानित किया गया।
डॉ. अमित की इस उपलब्धि से मिलक नगर सहित पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनके शुभचिंतकों, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।