गौ रक्षा टीम ने बचाई जंगली हिरण की जान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गौ रक्षा टीम ने बचाई जंगली हिरण की जान

Monday, January 5, 2026 | January 05, 2026 Last Updated 2026-01-05T13:22:49Z
    Share
गौ रक्षा टीम ने बचाई जंगली हिरण की जान

रामपुर। आपको बता दे मामला जनपद के तहसील मिलक के ग्राम खाता चिंतामन का है जहाँ गौ रक्षा दल टीम के द्वारा मानवता की मिशाल कायम करते हुए एक घायल जंगली हिरण का सफल रेस्क्यू कर घायल हिरण की जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जंगली हिरण भटककर गांव के पास आ गया था, जहां कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हिरण काफी डरा हुआ और लहूलुहान हालत में था।


जैसे ही इस बात की खबर गौ रक्षा टीम, मिलक को मिली, टीम के सदस्य बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल कुत्तों को खदेड़ा, बल्कि हिरण को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लेकर उसका प्राथमिक उपचार किया। टीम के सदस्यों ने अपनी मेहनत और सेवा भावना से बेजुबान की जान बचाई।


गांव वालों ने गौ रक्षा टीम के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की है। टीम के सदस्यों का कहना है कि वे केवल गौ माता ही नहीं, बल्कि हर जीव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। गौ रक्षा दल रठौंडा रामपुर के जिला अध्यक्ष अक्षय पंडित,

 अनुभव श्रीवास्तव, शैलेश पंडित, रवि शर्मा,चंचल गंगवार, नरेश सवारियां, परमेश जी आदि संगठन के लोगों ने जान बचाकर एक मिसाल पेश की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close