गैंगस्टर एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
फोटो
सहसवान: कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गौवध अधिनियम के मुकदमे में गैंग चार्ट के पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के आरोपित
बाबू पुत्र रामबहादुर उर्फ कर्रू निवासी गांव केशों की मढैय्यां को गांव शेखपुर सैदपुर के यात्री शैड से पास से गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक अपराध हरवीर सिंह के नेतृत्व में
गठित टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में का0 सोविन्दर, अवनेश कुमार, तनुज प्रधान शामिल रहे।