मिलक रविवार को कल 10 घंटे बिजली कटौती आपूर्ति रहेगी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिलक रविवार को कल 10 घंटे बिजली कटौती आपूर्ति रहेगी

Saturday, February 21, 2026 | February 21, 2026 Last Updated 2026-02-22T01:59:08Z
    Share
मिलक रविवार को कल 10 घंटे बिजली कटौती आपूर्ति रहेगी 
 मिलक (रामपुर) के बिजली घर में रविवार को ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण मिलक तहसील क्षेत्र में 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। विद्युत उपखंड अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि अब तक मिलक बिजली घर में 5-5

एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही थी। ये ट्रांसफार्मर जर्जर हो चुके थे। इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को पूर्व में अवगत कराया गया था। क्षेत्र के लोग भी लंबे समय से विद्युत आपूर्ति क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शासन की स्वीकृति के बाद विभाग ने 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर

लगाने का निर्णय लिया है। रविवार को पुराने 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह नया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में काफी सुधार होगा। विद्युत उपखंड अधिकारी ने क्षेत्रीय विद्युत उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close