राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड एवं विराट हिंदू सम्मेलन का होगा भव्य कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड एवं विराट हिंदू सम्मेलन का होगा भव्य कार्यक्रम

Monday, February 2, 2026 | February 02, 2026 Last Updated 2026-02-02T15:28:36Z
    Share
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड एवं विराट हिंदू सम्मेलन का होगा भव्य कार्यक्रम

फतेहगंज पूर्वी/
नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर एक दिवसीय कार्यक्रम का श्री गणेश सामूहिक सुंदरकांड करने के उपरांत शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश चंद्र शर्मा भैया जी ने बताया 

कि आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एक दिवसीय कार्यक्रम एवं विराट हिंदू सम्मेलन करने की योजना पर काम चल रहा है। जिसका श्री गणेश मंगलवार 3 फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर में सुंदरकांड की 25 वां कार्यक्रम नगर के विद्यालय में किया जाएगा इसके उपरांत 8 फरवरी को नगर के

 रामलीला मैदान में सुबह 10:00 बजे विराट हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा, फिर 11 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से मोटरसाइकिल रैली का आयोजन फतेहगंज पूर्वी के रसेवन रोड पर विद्या मंदिर से शुरू होगी जो कि नगर का भ्रमण करने के बाद सीमावर्ती गांव उचसिया, झादा ,कुठला ,कमनपुर, लखनपुर होते हुए 

विद्या मंदिर फतेहगंज पूर्वी पर मोटरसाइकिल रैली का समापन होगा। इस विषय पर सोमवार देर शाम आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश शर्मा भैया जी, शिवनंदन शंखधार एवं संजीव गुप्ता ,महामंत्री सुखदेव पाठक कार्यक्रम संयोजक ने बताया

 कि 12 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रामलीला ग्राउंड में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि बाल योगी अमृत दास खाकी जी महाराज होंगे। वहीं श्यामसुंदर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य दीपा काला इस आयोजन की मुख्य वक्ता होगी। उन्होंने बताया कि संघ का काम हिंदू समाज को जागृत कर संगठित करना है 

अभी तक पूरे भारत में संघ द्वारा इस कार्यक्रम के चलते लाखों गांव में 80 करोड़ लोगों से संपर्क स्थापित किया गया है आने वाले समय में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हिंदू समाज सर्व वर्ग को संगठित होना होगा । यही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना है हर वर्ग को साथ लेकर पुनः भारत माता को विश्व के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करना ही संघ की प्रथम

 अभिलाषा है इस अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन के अध्यक्ष शिवनंदन शर्मा ,सचिव संजीव गुप्ता , सदस्य सुखदेव पाठक,ज्ञान प्रकाश, चिराग गुप्ता , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्रांति कार्यकारिणी सदस्य सुरेश शर्मा भैया जी 

समेत कई संघ के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में भाग लिया। अंत में सुखदेव पाठक के द्वारा आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने सभी लोगों से होने वाले सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close