22 फरवरी को एसआईआर अन्तर्गत होगा विशेष अभियान दिवस का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

22 फरवरी को एसआईआर अन्तर्गत होगा विशेष अभियान दिवस का आयोजन

Saturday, February 21, 2026 | February 21, 2026 Last Updated 2026-02-21T13:06:24Z
    Share
22 फरवरी को एसआईआर अन्तर्गत होगा विशेष अभियान दिवस का आयोजन

बदायूँ : 21 फरवरी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० के निर्देशानुसार मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 06-03-2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जानी है।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को समस्त पदाभिहीत स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें समस्त पदाभिहीत अधिकारी अपने-अपने बूथ पर पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे तथा पदाभिहीत स्थलों पर ही बूथ लेवल अधिकारी पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

इस विशेष अभियान दिवस में पदाभिहीत स्थल/मतदान केन्द्र पर पदाभिहीत अधिकारी उपस्थित रहकर 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के साथ साथ दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्मों यथा फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म-7 एवं फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेगें। विशेष अभियान दिवस में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में

 भ्रमणशील रहकर सभी बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों तथा पदाभिहीत अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगें।
 इस विशेष अभियान दिवस का सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगवाकर अथवा डुगडुगी बजवाकर भी किया जायेगा। साथ ही साथ सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय

 एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेन्टों को भी उक्त तिथियों के बारे में अवगत कराते हुए उनका सहयोग प्राप्त किया जाये एवं सभासद, ग्राम प्रधान, वॉलेन्टियर को उक्त विशेष अभियान के संबंध में अवगत कराते हुए यथासंभव नियमानुकूल सहयोग प्रदान किया जाये। जनपद बदायूँ के जिन विद्यालयों/ इण्टर कालेज/डिग्री कालेज / समस्त कार्यालय में मतदेय स्थल स्थापित है वह सभी 22 फरवरी 2026 को खुले रहेंगें।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close