सीडीओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिए निर्देश
बदायूँ : 20 फरवरी। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुक्रम में 22 फरवरी 2026 को समय प्रातः 10ः00 बजे से मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जनपद बदायूँ में स्थित डाइट आडोटोरियम में किया जायेगा। शिविर के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी केशव कुमार ने गूगल मीट एप पर वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीकृत सुपात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा
तथा सभी विभागों के शिविर में नए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने समस्त सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को शिविर के दिन सभी तैयारियां प्रातः 08ः30 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक सूचना, जिला प्रोबेजन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
----