बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन, 259 ने किया प्रतिभाग।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन, 259 ने किया प्रतिभाग।

Sunday, February 8, 2026 | February 08, 2026 Last Updated 2026-02-08T18:24:16Z
    Share
बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन, 259 ने किया प्रतिभाग।
-
आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक मूल्यों के चयन का दिया संदेश ।

बहजोई। बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में आज स्कॉलरशिप टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के कुल 259 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी शैक्षिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। शिक्षा न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण और जीवन-दृष्टि को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की स्कूली शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बच्चों के लिए उपयुक्त विद्यालय का चयन और उनकी शिक्षा के अनुरूप सकारात्मक पारिवारिक एवं शैक्षिक वातावरण का निर्माण ही उनकी प्रतिभा को सही दिशा देने में सहायक होता है।
कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सही समय पर प्राप्त सही शिक्षा जीवन में सही मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में पुस्तकों का जितना महत्व है, उससे कहीं अधिक महत्व उस परिवेश का है, जिसमें वे रहकर सीखते और विकसित होते हैं। जैसा वातावरण और संस्कार बच्चों को मिलते हैं, उनका व्यक्तित्व भी उसी अनुरूप विकसित होता है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक और शिक्षक मिलकर विद्यार्थियों के लिए ऐसा प्रेरणादायी वातावरण तैयार करें, जहाँ आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा प्रणाली और वैदिक मूल्यों का समन्वय हो। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि जीवन के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना होना चाहिए। जब यह स्पष्ट होता है कि शिक्षा क्यों आवश्यक है और वह हमें किस दिशा में आगे बढ़ाएगी, तभी जीवन एक सफल और सार्थक यात्रा बनता है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, निदेशक सम्भव जैन सहित मेधाव्रत, मेधावी आर्य, संजय प्रकाश, उत्कर्ष, शैवाली वार्ष्णेय, अलका गुप्ता, सोनम यादव, रुचि वार्ष्णेय, नव्या गुप्ता, चंचल, शीतल,डाॅo मनोज कुमार, कुशनन्दन, नागेश राघव, अखिलेश कुमार, नेत्रपाल सिंह, अंकित कुमार , अमित कश्यप एवं अक्षय सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि स्कॉलरशिप टेस्ट में सफल विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। परीक्षा का परिणाम विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bmbljws.com� पर घोषित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close