माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Sunday, February 1, 2026 | February 01, 2026 Last Updated 2026-02-01T14:01:19Z
    Share
माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
फतेहगंज पूर्वी।माघ माह पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में रामगंगा नदी के घाटों पर पढेरा, कादरगंज, नगरिया, बेलाडांडी, सहित नगर की बहगुल नदी में आज रविवार सुबह तड़के पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत की मदद से कई दिन पहले से साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी 

जिससे गंगा स्नान पर आने वाले भक्तों को कोई भी असुविधा न उठानी पड़े इसी के तहत आज सुबह तड़के ही घाटों के किनारे पूजा सामग्री प्रसाद आदि की दुकानों सज गई और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने घाटों पर पहुंच कर रामगंगा नदी और बहगुल में स्नान के बाद सत्यनारायण की कथा करवाकर पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया। 

इस दौरान पर बच्चों के खेल खिलौनो की दुकानों पर खूब खरीदारी की व बच्चों वह महिलाओं ने मेले में लगे ठेलों पर चाट पकौड़ी का आनंद भी उठाया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते घाटों पर गोताखोरों के साथ पुलिस की उचित व्यवस्था की गई। वहीं जगह जगह लोगों ने माघ माह पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी हलुवा का भी प्रसाद वितरण किया। 

सुबह से शाम तक श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा था। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया से अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 थाना प्रभारी संतोष कुमार मय फोर्स के साथ लगातार पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close