*भाकियू (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत बैठक रामपुर कलेक्ट्रेट पार्क में हुई संपन्न*
रामपुर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में रामपुर कलेक्ट्रेट पार्क में सम्पन्न हुई। जिसके बाद किसानों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण और जल संरक्षण का भविष्य में स्वास्थ्य और जनमानस पर बेहद असर पड़ने वाला है। वर्तमान मैं कैंसर जैसी भयानक बीमारियां फैल रही हैं,
जिसका एकमात्र कारण पर्यावरण में प्रदूषित हवा है इसके लिए, सरकारी जमीन जैसे गूल, चकरोड, नहर किनारे चौड़ी नालों किनारे सिंचाई विभाग और नहर विभाग की सरकारी जमीनों पर पौधे लगाए जाने चाहिए।और कहा कि रामपुर जिला अस्पताल में आस पास के गांव से आने वाले मरीजों से दवाई के नाम पर व सीटी स्कैन के नाम पर आस पास घूमने वाले स्टाफ के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।
अगर कोई पैसे नहीं देता है तो वह बाहर की दवाइयां कई हजार की लिखते है जो कि बंद होना चाहिए गरीब किसानों की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। और कहा कि प्रत्येक वर्ष वन विभाग उद्यान विभाग ग्राम पंचायत द्वारा वर्षा रोपण कार्य किया जाता है वह सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहता है, कार्य जमीन पर हकीकत में होना चाहिए ।
और बोले कि धान खरीद विपणन वर्ष 2025 - 2026 मैं गड़बड़ी और घोटाले के सारे रिकॉर्ड मंडी समिति के सचिवों धान खरीद जिन एजेंसियों द्वारा जैसे F.C.I केंद्रीय उपभोक्ता P.C.F के S.M.I व धान क्रय केंद्र प्रभारी व उनके बाबुओं द्वारा पैक समितियां के सचिव द्वारा किसानों को पहले फैसला कर 100 से 200 रुपए प्रति क्विंटल का लालच देकर खतौनी ली गई है जिस जमीन में गन्ना है
पॉपुलर खड़ी है ऐसे रकबा का भूमि का सत्यापन कराया गया है। मिलक मंडी में एक किसान राजेंद्र सिंह जो गुलामगंज के हैं उनके नाम पर श्री राजेंद्र सिंह बाबू जी ग्राम वकैनिया की जमीन दर्शाकर धान खरीद की गई है जिसकी मिलक थाने में प्राथमिकता भी दर्ज हुई है परंतु घोटाले की परते खुलने के भय से मिलक के एक भाजपा नेता द्वारा मामला रफा दफा कराया गया है पूरे मामले की जांच होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होली के पश्चात रणनीति बनाकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन में प्रशासन की होगी। इस मौके पर सरदार अवतार सिंह, सुनील मौर्य, फरीद खां, बाबर खा, रामनाथ, राहत अली, जुनैद खां, रामपाल पटेल, बाबू राम, अब्दुल रज़्ज़ाक खान,अनिल बघेल,
मुताहिर खान, नीरज कुमार, मुशीब अली खान, समर खान, समी खान, प्रेमपाल गंगवार, राजकुमार मौर्य, पप्पू मलिक, फूल सिंह गंगवार, विजयपाल कैशप, रामप्रताप गंगवार, जगजीत सिंह सहित बड़ी संख्या मैं किसान मौजूद रहे।