सैफुल्लागंज होली चौक से अवैध अतिक्रमण हटाया गया
नगर पालिका व तहसील प्रशासन मौजूद रहा।
सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज स्थित होली चौक पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को प्रशासन द्वारा आज हटवा दिया गया। यह कार्रवाई प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
अभियान के दौरान जितेन्द्र कुमार (नायब तहसीलदार) की मौजूदगी में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार व भारी पुलिस बल तैनात रहा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत मौके पर रखी गई ईंटों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर नगर पालिका परिसर में जमा करा दिया गया।
इस दौरान कानूनगो रियाज़ुद्दीन, नगर पालिका से निर्माण प्रभारी कमर जमशेद, लेखपाल आदित्य कुमार सहित पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर रामायण सिंह व राजेश प्रताप सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।