आरपीएफ के हेड कांस्टेबल को सेवानिवृत होने के बाद दी गई भावभीनी विदाई
फतेहगंज पूर्वी/ क्षेत्र के बिलपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल विजेंदर सिंह आज 38 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। विजेंद्र सिंह वर्तमान में बिलपुर रेलवे चौकी पर तैनात थे। उनके रिटायरमेंट पर आज आरपीएफ कर्मियों एवं उनके शुभचिंतकों के द्वारा एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा उनके द्वारा दी गई सेवा काल की उपलब्धियां को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने गुलदस्ता भेटंकर हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह का स्वागत किया और उनके अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य निष्ठा की भर भर प्रशंसा की। नरवीर सिंह ने बताया
कि विजेंद्र सिंह का कार्यकाल आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक रहेगा। रेलवे सुरक्षा बल बरेली की प्रभारी निरीक्षक विनीता कुमारी और उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने भी उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह की प्रथम नियुक्ति वर्ष 1998 में पंजाब प्रदेश में हुई थी इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद, चंदौसी, अतरौली और जनपद बरेली सहित कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दी। वर्तमान में जनपद बरेली की बिलपुर चौकी पर तैनात थे यहां पर उनकी अंतिम तैनाती रही जहां उन्होंने इस दौरान सफलतापूर्वक अपनी सेवा पूरी की। विदाई समारोह के दौरान रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ और उनके शुभचिंतकों के द्वारा ढोल नगाड़े की धुन पर नृत्य करते हुए खुशी का इजहार करते हुए आए हुए सभी लोगों को भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी कराई। विदाई समारोह के दौरान स्टेशन मास्टर प्रदीप साहू, अभिषेक कुमार, केबिन मैन लालू पाल ,
मनोज कुमार,जितेंद्र सिंह, व रेलवे सुरक्षा बल के मेजर रिशिपाल बिजेंदर मीणा अलका मुंशी सुनील कुमार सचिन शर्मा बीपी सिंह यादव एवं रेलवे स्टेशन का समस्त स्टाफ के द्वारा उनको उपहार भेंट किए गए और उनके स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना सभी लोगों ने की।