अपर पुलिस अधीक्षक हिरदेश कठेरिया व एसडीएम साईं आश्रित शखमुरी की अध्यक्षता में हुआ पीस कमेटी का आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपर पुलिस अधीक्षक हिरदेश कठेरिया व एसडीएम साईं आश्रित शखमुरी की अध्यक्षता में हुआ पीस कमेटी का आयोजन।

Tuesday, February 24, 2026 | February 24, 2026 Last Updated 2026-02-24T15:08:39Z
    Share
अपर पुलिस अधीक्षक हिरदेश कठेरिया व एसडीएम साईं आश्रित शखमुरी की अध्यक्षता में हुआ पीस कमेटी का आयोजन। 
सहसबान- आज मंगलवार को आगामी त्यौहारों जैसे एकादशी, होली, ईद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी/शांति समिति की बैठक आयोजित की गई हैं। थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हिरदेश कठेरिया एसडीएम साईं आश्रित शखमुरी व थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने मौलवियों, पुजारियों, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द, अफवाहों पर लगाम लगाने और नई परंपरा न शुरू करने पर चर्चा की। शांति और सुरक्षा: आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई।

 नई परंपरा शुरू न करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री/अफवाहों को साझा न करने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने की चेतावनी दी गई।

 लाउडस्पीकर की आवाज को मानक स्तर तक रखने के निर्देश दिए गए। अनुमति अनिवार्य: धारा 144 के तहत किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। 

बैठकों में सभी समुदायों ने भाईचारा और शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह फरीद अहमद शैलेंद्र नवीन कुमार मोहित कुमार नवनीत आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close