बजरी से भरे दो डंपरों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में एक डंपर चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
रामपुर। रामपुर शाहबाद रोड पर दो डंपरों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में एक डंपर चालक गंभीर रूप से हुआ घायल जबकि दूसरा डंपर चालक घटनास्थल से हुआ फरार।
शनिवार को जनपद बदायूं निवासी नरवैल सिंह पुत्र दयाल
सिंह ग्राम दातागंज अपने डंपर एचआर 37 ई से बजरी भरकर रामपुर की ओर आ रहा था। इधर डंपर चालक राशिद अली पुत्र आले हसन ग्राम किशनपुर थाना सैफनी जिला रामपुर निवासी डंपर एचआर 58 ई 7607 तेज गति से शाहबाद की ओर जा रहा था। शाहबाद रोड स्थित किरा और उदयपुर गांव के बीच अनियंत्रित
होकर दोनों डंपरों में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डंपर चालक नरवैल सिंह अपने डंपर के बोनट और स्टेरिंग के बीच फंस गया । हादसे को देख एकत्रित लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं राहत की टीम ने अपना बचाव कार्य प्रारंभ किया जिसमें लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को डंपर से बाहर निकाल।
पुलिस ने कैलेंडर मशीनों और गैस कटर की सहायता से चालक को डंपर से बाहर निकालकर गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दूसरा डंपर चालक सुरक्षित निकलकर मौके से फरार हो गया।