कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत राज्य से नामित टीम ने सोमवार को आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पूर्वी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई के साथ ही सभी विभागों के पटलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली तथा अबतक हुई प्रगति की समीक्षा की। जहां व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं।नीतू सिंह क्वालिटी कंसल्टेंट, जियाउलक खान कार्यक्रम प्रबंधक की टीम ने फतेहगंज पूर्वी पीएचसी में पहुंचकर चेकलिस्ट के अनुसार इमरजेंसी, ओपीडी, लेवर रूम, पैथोलाजी, फार्मेसी विभाग में पहुंचकर उनके प्रभारियों से वार्ता की तथा लोगों को दी जा रही
सुविधाओं के बारे में पूंछा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने पर प्रशंसा भी की इसके साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को कहा। उन्हेांने कायाकल्प अवार्ड योजना से
संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। पीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजीव दिवाकर ने बताया कि शासन द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनका पूरी तरह से क्रियान्वयन किया जा रहा है। अस्पताल की नियमित सफाई की जाती है। अभिलेखों के रखरखाव की जानकारी ली। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान घायलों का उपचार करने वाले चिकित्साकर्मी से जानकारी ली कि वह किस तरह घायल का उपचार करता है। उसके बताने पर टीम ने संतुष्टि जाहिर की।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीम से डॉक्टर संजीव दिवाकर, कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, वागीश त्रिपाठी, पम्मी स्टाफ नर्स, मधु चंद्रा, प्रिंस यादव, शुभ्रा, नीरज, सोनी आदि स्टाफ का विशेष योगदान रहा।