फतेहगंज पूर्वी। अवैध रूप से मेडिकल चलाएं जाने पर औषधि विभाग ने मारा छापा मेडिकल पर मिली दवाइयों को किया सीज।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी। अवैध रूप से मेडिकल चलाएं जाने पर औषधि विभाग ने मारा छापा मेडिकल पर मिली दवाइयों को किया सीज।

Thursday, February 12, 2026 | February 12, 2026 Last Updated 2026-02-12T15:06:34Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी। अवैध रूप से मेडिकल चलाएं जाने पर औषधि विभाग ने मारा छापा मेडिकल पर मिली दवाइयों को किया सीज।

थाना क्षेत्र के गंगा की कटरी के पास बसे गांव कादरगंज पडेरा में औषधि विभाग को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव पडेरा में बगैर बैध लाइसेंस लिए एक युवक के द्वारा मेडिकल स्टोर की दुकान संचालित की जा रही है गुरुवार को दोपहर में औषधि निरीक्षक राजेश कुमार एवं मुख्य निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन ने मुखबिर की सूचना पर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा जहां पर देश दीपक सिंह पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश दुकान पर बगैर लाइसेंस के दवाइयां की बिक्री कर रहा था जब उससे औषधि विभाग द्वारा दिए गए लाइसेंस के बारे में जानकारी ली गई तो उसने कोई भी वैध प्रपत्र दिखने में असमर्थता जाहिर की औषधि विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर को सीज करके लगभग ₹50000 की आयुर्वेदिक व एलोपैथिक दावों को जप्त करने की कार्रवाई की औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की कार्रवाई की गई है 

लगभग दो दर्जन दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज किया जाएगा वहीं क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई से नगर के मेडिकल स्टोर में हड़कंप मच गया वहीं कुछ मेडिकल स्टोर के स्वामी दुकानों को बंद करके चले गए अनामिका अंकुर जैन ने कहा कि किसी भी हाल में

 अवैध रूप से औषधीय की बिक्री नहीं होने दी जाएगी छापामार कार्रवाई जारी रहेगी अगर कोई भी बगैर लाइसेंस की दवाइयां का व्यापार करते हुए मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close