टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया शिक्षण कार्य।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया शिक्षण कार्य।

Monday, February 23, 2026 | February 23, 2026 Last Updated 2026-02-23T13:17:56Z
    Share
टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया शिक्षण कार्य।

 विरोध का द्वितीय चरण तीन दिन चलेगा। टी एफ आई के बैनर तले सभी संगठन हुए एक।
        टेट अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले एक हुए सभी शैक्षिक संगठनों के आवाहन पर शिक्षकों ने सोमवार को हाथ पर काली पट्टी बांध कर किया शिक्षण कार्य।

     टेट अनिवार्यता को आरटीई एक्ट के लागू होने से पूर्व के शिक्षकों पर न थोपे जाने की मांग पर प्राथमिक शिक्षक संघ,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित सभी शिक्षकों ने अपने अपने हाथों पर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया।

    तीन दिनों तक इसी प्रकार विरोध जारी रखते हुए शिक्षण कार्य करेंगे शिक्षक।आगामी 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन के माध्यम से विरोध दर्ज कराया जाएगा।
      टी एफ आई के राष्ट्रीय सचिव एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में जिले में शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया।

    इधर सहसवान ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजन यादव के नेतृत्व में ब्लॉक के शिक्षकों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया।

     शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना है कि चरण बद्ध तरीके से किए जा रहे विरोध कार्यक्रम के माध्यम से शासन से मांग की जा रही है कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता को खत्म किया जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close