महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

Sunday, February 8, 2026 | February 08, 2026 Last Updated 2026-02-08T13:39:00Z
    Share
महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर हुआ बैठक का आयोजन
क्षेत्रीय ग्रामीण व समस्त ग्राम प्रधान रहे उपस्थित।

थाना फतेहगंज पूर्वी में रविवार को देर शाम महाशिवरात्रि एवं रमजान के आगामी त्यौहार को लेकर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के तत्वाधान में एक शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान एवं पूर्व प्रधान के अलावा नगर एवं क्षेत्र के सभ्रात लोग और क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे इस अवसर पर मुस्लिम समुदायों के काफी जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे अंत में आए हुए सभी क्षेत्रवासियों का थाना प्रभारी ने आभार व्यक्त किया और उन्होंने बताया कि अगर आपके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो नि संकोच किसी भी समय हमारे मोबाइल पर हमें अवगत करा सकते हैं किसी भी तरह का महाशिवरात्रि और आने वाले रमजान एवं होली के त्योहार पर कोई भी व्यवधान पैदा नहीं होना चाहिए ।सभी त्योहार शांति पूर्वक एवं भाईचारा के साथ मनाये जाए कोई भी नई परंपरा नहीं पढ़ने दी जाए। पुलिस और प्रशासन हर समय उनकी सेवा में तत्पर है फिर भी अगर किसी असामाजिक तत्व ने त्योहारों में खलल डालने का प्रयास किया तो कानून के दायरे में रहकर उसे कड़ा सबक सिखाया जाएगा आए हुए लोगों में ग्राम टिसुआ के प्रधान, कादरगंज के प्रधान, रामपुरा कमन, हरेली, बिलपुर प्रधान 

,निवडिया, बाकरगंज, खानी नवादा के अलावा क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान एवं पूर्व प्रधान उपस्थित रहे ।सभी लोगों ने रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई अंत में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने भी आए हुए सभी आगुंतकों को संबोधित किया एवं क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील की । मीटिंग के दौरान थाना प्रभारी के साथ समस्त पुलिस स्टाफ एवं हल्का प्रभारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close