सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

Wednesday, February 18, 2026 | February 18, 2026 Last Updated 2026-02-18T15:39:03Z
    Share
सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस
बदायूँ: 18 फरवरी। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आदेशित किया। 

उप कृषि निदेशक ने फार्मर रजिस्ट्री के बारे में बताया कि 31 मार्च 2026 तक जनपद के समस्त कृषक अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले अन्यथा 01 अप्रैल 2026 से पी0एम0 किसान सम्मान निधि एवं कृषि तथा सम्बद्व विभागों की योजनाओं का लाभ मिलना बन्द हो जायेगा। फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र या कृषि विभाग के कर्मचारी एवं लेखपाल तथा पंचायत सहायक से सम्पर्क कर बनवा सकते है।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा फसलों में संतुलित उर्वरकों की मात्रा प्रयोग करने की सलाह दी गई। किसान नेता रामाशंकर शंखधार ने यदु शुगर मिल बिसौली से पिछले वर्ष के गन्ना के भुगतान की जानकारी चाही जिस सम्बन्ध में सहायक गन्ना समिति सचिव द्वारा बताया गया कि यदु शुगर मिल बिसौली

 का पिछले वर्ष का 28 फरवरी 2026 तक भुगतान कर दिया जायेगा। जनपद में सरकारी क्रय केन्द्रों पर बाजरा व धान की खरीद की जानकारी चाही जिस सम्बन्ध में खाद्य एव रसद विभाग वैभव कुमार द्वारा विस्तार से जानकार दी गई।
जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा सब्जी वाली फसलों के बीजों पर अनुदान के बारे में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई। 


प्रतिनिधि जिला अग्रणी प्रबन्धक पी0एन0बी0 द्वारा के0सी0सी0 के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। कृषकों द्वारा नाधा फीडर की 1.5 किमी0 तक की विद्युत लाइन की समस्या रखी जिस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम द्वारा अवगत कराया गया कि सर्वें कराकर कार्य को पूर्ण कराया जायेगा। इस अवसर पर बैक, कृषि, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग आदि से जुड़े हुए समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close