फतेहगंज पूर्वी/
नगर के हाईवे पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर पिछले एक सप्ताह से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था इसका आज मंगलवार को विश्राम हो गया वहीं श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया
गया। जिसमें नगर के अलावा क्षेत्र के लोगों ने बढ़कर भाग लिया इस दौरान मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ भी धनपाल शास्त्री जी के द्वारा विधिवत रूप से किया गया ।
इस दौरान नगर के अलावा समस्त क्षेत्र वासियों ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर पहुंचकर विशाल भंडारे में भाग लिया। देर शाम तक भंडारा खाने वालों की भीड़ जुटी रही इस अवसर पर
मुख्य कार्यकर्ता एवं आयोजन नन्हेंलाल यादव एवं मंदिर समिति के मुख्य कार्यकर्ता कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की बात इस बार भी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था आयोजन के उपरांत विश्राम होने पर भंडारे का आयोजन किया गया।