बिसौली तहसील के गांव बरखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की ग्राम समिति का हुआ गठन
बगरैन। बदायूं। तहसील बिसौली के अंतर्गत गांव बरखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की ग्राम समिति का गठन किया गया।
जिसमें विभाग अध्यक्ष बृज प्रांत ठा अनिल सिंह राठौड़ ने हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना कराई और सनातनी एकजुट रहे, एकता में ही शक्ति है बटोगे तो कटोगे,
एवं 14 फरवरी को काला दिवस पुलवामा अटैक शहीद दिवस मनाये। लव जेहाद में हमारी बहन बेटियों को शुरक्षित रखने पर कल 14 फरवरी को राष्ट्रीय बजरंग दल पूरे भारत में एक्टिव रहेगा ताकि हमारी कोई भी बहन लव जेहाद का शिकार न हो पाये अनेक मुद्दों पर अपनी बात रखी।
वैठक में अमित सिंह ग्राम अध्यक्ष पेंपल, उत्कर्ष सिंह ग्राम महामंत्री पेंपल, अर्जुन जी ग्राम उपाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी ने शपथ ली हर मंगलवार हनुमान चालीसा केंद्र चलाएंगे और हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।