नव जीवन वृद्धाश्रम में असहाय वृद्धजनों हेतु निःशुल्क सुविधाएं

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नव जीवन वृद्धाश्रम में असहाय वृद्धजनों हेतु निःशुल्क सुविधाएं

Wednesday, February 18, 2026 | February 18, 2026 Last Updated 2026-02-18T15:34:15Z
    Share
नव जीवन वृद्धाश्रम में असहाय वृद्धजनों हेतु निःशुल्क सुविधाएं

बदायूँ: 18 फरवरी। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष अधिक के ऐसे वृद्धजन जिनके भरण-पोषण का कोई सहारा नहीं है अथवा परिवार से अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, ऐसे वृद्धजन समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नव जीवन वृद्धाश्रम, भागीरथी घाट, कछला, बदायूँ में पंजीकरण कराकर निःशुल्क निवास कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि संवासी वृद्धजनों को भोजन, वस्त्र, चिकित्सा, मनोरंजन, पर्सनल केयर आदि की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। नव जीवन वृद्धाश्रम, 

कछला में पंजीकरण कराये जाने हेतु इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीकरण नव जीवन वृद्धाश्रम कछला, बदायूँ में अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी, बदायूँ के विकास भवन स्थित कार्यालय में कक्ष सं0-113 में करा सकते हैं।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close