महिला के साथ जेठ जेठानी ने की मारपीट
फतेहगंज पूर्वी/
थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ निवासी महिला अनीता ने थाने में तहरीर देकर अपने जेठ संजीव,जेठानी प्रीति और गौरव के खिलाफ तहरीर देकर घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि उसके जेठ संजीव आये दिन उसके साथ गाली गलौज करते रहते हैं 26 तारीख़ को भी संजीव रात नौ बजे उनके घर में लाठी डंडे लेकर घुस आया और गाली गलौज करने लगा जब अनीता ने गाली देने से मना किया तो उसके
साथ उसका बेटा गौरव व पत्नी प्रीति भी लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की।मारपीट में अनीता के सिर में खुली चोटें आईं हैं।जिसके बाद सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए ।
अनीता ने थाने पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल करवाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।