तेज रफ्तार पिकअप ने तोड़ा फाटक का बूम।
सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी चालक ने बिलपुर रेलवे फाटक के बूम में फाटक बंद करते समय टक्कर मार दी जिससे एक तरफ का
बूम टूट गया।पिकअप ड्राइवर बूम तोड़ने के बाद पिकअप लेकर फरार हो गया।रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर सड़क यातायात सुचारू करवाया।
वही फाटक टूटने के कारण एक ट्रेन काठगोदाम एक्सप्रेस को भी पांच मिनट तक रोकना पड़ा।सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और फरार
पिकअप चालक की तलाश में लग गए।आरपीएफ चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है