फतेहगंज पूर्वी। द्वारकेश चीनी मिल द्वारा गन्ना की वसंत कालीन वुवाई
जागरूकता रैली।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली द्वारा के शुगर लिमिटेड द्वारा बसंत कालीन गन्ना बुवाई जागरूकता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार त्यागी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया वहीं प्रबंधक पवन कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 148 गांव में किसानों से संपर्क किया गया उन्हें गंना की फसल लगाने के लिए
उत्साहित किया गया एवं किसानों से बार-बार निवेदन किया गया वह अपने खेतों में गन्ना की फसल का बीज अवश्य छोड़ें और द्वारकेश शुगर मिल द्वारा किसानों के हितों का हमेशा की तरह ध्यान रखा जाएगा 148 गांव में रैली द्वारा गन्ना उत्पादक
किसानों से संपर्क स्थापित किया गया वहीं रैली में द्वारकेश चीनी मिल के समस्त कर्मचारी एवं क्षेत्र के जागरूक किसानों ने भाग लिया इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील कुमार सिंह प्रवीण शेखावत एवं मिल के कर्मचारी मौजूद रहे।