पटेल चौक मिलक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
मिलक। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक का आयोजन पटेल चौक मिलक में ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश गंगवार की अध्यक्षता में किया गया।
जिला अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा कि
सरकार के इस बजट से बहने अत्यंत निराश हैं क्योंकि अन्य राज्यो
की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में मानदेय बहुत ही कम है और काम का बोझ बहुत ही अधिक बढ़ा दिया गया है बजट से निराश होने पर बहनों ने बैठक की और 8 मार्च को लखनऊ चलने की जोरों से तैयारी की
बहनों से तन मन धन से जुट जाने के लिए अपील की गई।सभी बहनों को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ कूच करना है अपने हक को लेना है।
बैठक में कार्यकत्री राज वाला, मिथिलेश, काजल देवी, इंदिरा देवी, बबली, कुमारी गौतम, लुभना खान, सुशीला देवी, राजेश्वरी देवी, संतोष कुमारी और कमलेश गंगवार आदि बहने उपस्थित रही।