निपनिया शिव मंदिर में शेरों वाली मां की प्रतिमा स्थापना, वैदिक विधि से हुआ भव्य आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निपनिया शिव मंदिर में शेरों वाली मां की प्रतिमा स्थापना, वैदिक विधि से हुआ भव्य आयोजन

Monday, February 16, 2026 | February 16, 2026 Last Updated 2026-02-17T03:09:31Z
    Share
निपनिया शिव मंदिर में शेरों वाली मां की प्रतिमा स्थापना, वैदिक विधि से हुआ भव्य आयोजन

 क्षेत्र के निपानिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देवस्थान पर शेरों वाली मां की भव्य प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और “जय माता दी” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्रतिमा स्थापना से पूर्व विशेष पूजन-अर्चन और हवन का आयोजन किया गया। शुभ मुहूर्त में मां के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर आरती श्रीवास्तव एवं रुमा श्रीवास्तव ने माता रानी का पारंपरिक रीति से श्रृंगार किया।

 उन्होंने विधिपूर्वक मूर्ति को स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराए, धोती पहनाई और चुनरी ओढ़ाकर माता का मनोहारी श्रृंगार किया। माता रानी का सुसज्जित स्वरूप देखते ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम में नरेश पंडित , रवि गंगवार, महेंद्र गंगवार, पप्पू गंगवार, प्यारेलाल मौर्य, टिल्लू मौर्या, विनोद श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, श्यामलाल कश्यप सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने माता रानी के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। देर शाम तक भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।

निपानिया का यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सामने आया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close