राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Thursday, February 12, 2026 | February 12, 2026 Last Updated 2026-02-12T14:53:58Z
    Share
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
महामंडलेश्वर अमृतदास खाकी मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित

फतेहगंज पूर्वी/नगर की रामलीला मैदान 12 पत्थर में पिछले कई दिनों से तैयारी के साथ 12 फरवरी गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता विद्या नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर विनय शर्मा एवं श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य दीपा काला ने संबोधित करते हुए
 बताया कि हमें अपने परिवार में संस्कार की इस समय बहुत जरूरत है आने वाला समय बहुत ही विकराल रूप से अपना प्रभाव दिख रहा है वही हम लोगों को एक जुट रहकर समस्त सनातनियों को साथ में लेकर सोए हुए हिंदुओं को जगाने का कार्य करना है 

इस अवसर पर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर एवं प्रिंसी पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा देशभक्ति के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए वहीं महामंडलेश्वर अमृत दास खाकी ने हिंदू समाज को हनुमान जी की तरह बताया और कहा जब तक हिंदू समाज को उनकी शक्ति का ध्यान नहीं दिलाया जाता है तब तक वह अपनी शक्ति को भूल रहता है। 

उन्होंने कहा कि हम सनातन को मानने वाले हमेशा त्याग और दान धर्म में विश्वास रखते हैं वहीं हमारी मात्त शक्ति सती सावित्री सीता बनकर अपने परिवार को चलती है ।लेकिन अगर उनकी आन बान शान के ऊपर कोई भी कुदृष्टि डालने का प्रयास करता है

 तो माता बहनों को काली और दुर्गा बनकर बिधर्मियों पर टूट पड़ना चाहिए अमृत दास खाकी ने महाराज ने मातृ शक्ति को जागृत करते हुए कहा कि इस मातृशक्ति ने इस देश को वीर शिवाजी, वीर सावरकर गुरु गोविंद सिंह भगत सिंह आजाद एवं राम प्रसाद बिस्मिल नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे पुत्रों को जन्म देते इस देश की और इस धर्म की रक्षा की हमें 

फिर से अपनी धर्म की शक्ति को पहचान कर सोए हुए हिंदू समाज को जगाने का कार्य करना है मुख्य वक्ता दीपा काला ने कहा कि मातृ शक्ति दो परिवारों को संभालने का काम करती है अपने कुल में पिता का नाम भी रोशन करती है और अपने पति के परिवार को भी उच्च शिखर पर ले जाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि समस्त वर्ग और समस्त भारत में रहने वाली सनातनी हैं हिंदू हैं उनकी पूजा पद्धति एवं रहन-सहन खान अलग हो सकता है 

लेकिन सभी ऋषि मुनियों की संतान है। अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश शर्मा ने भी सम्मेलन में आए हुए लोगों को संबोधित किया भारत माता की आरती ,भारत माता की जय एवं जय श्री राम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 अंत में आए हुए सभी लोगों को आयोजन समिति के द्वारा सूक्ष्म जलपान भी कराया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया ।महिलाओं भी काफी संख्या में उपस्थिति रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close