महिला के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

Saturday, February 21, 2026 | February 21, 2026 Last Updated 2026-02-22T01:55:22Z
    Share
महिला के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गाँव भदपुरा निवासी महिला आरती ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ गाली गलौज और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।भदपुरा गांव निवासी महिला आरती ने बताया 

कि उसके गांव के ही तोताराम, अरुण,प्रेमवती,रेखा रोजाना उसके घर के बाहर आकर गन्दी गालियां देते रहते हैं।शुक्रवार को भी ये सब लोग इकट्ठे होकर आए और गाली देने लगे जब आरती ने गाली देने से मना किया 

तो महिला को पकड़कर लात घूसों व लाठी डंडे से उसके साथ मारपीट की।जिसमें आरती के शरीर में चोटें आईं थीं।ग्रामीणों के आने के पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरती ने पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close