पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में धार्मिक गुरुओ के साथ पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में धार्मिक गुरुओ के साथ पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन*

Tuesday, February 24, 2026 | February 24, 2026 Last Updated 2026-02-24T13:48:29Z
    Share
पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में धार्मिक गुरुओ के साथ पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन 
रामपुर । आज दिनांक 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवाकर को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के साथ पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में नगर एवं ग्राम के धर्म गुरुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिको द्वारा भाग लिया गया।बैठक में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया । 

पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में उपस्थित सभी धर्म गुरु एवं गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें ।
 इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट से बचने की सलाह दी गई । 

बैठक में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया । किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा ।

 उन्होंने कहा त्यौहारों के दौरान प्रमुख स्थानों पर यातायात नियंत्रण हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी ।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग एवं अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा ।
इसके अलावा बैठक में नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई । किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया ।


बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने प्रशासन को अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए और आश्वासन दिया कि त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग देंगे । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ साथ जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, एवं समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close