नगर सहसवान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नगर सहसवान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Sunday, February 1, 2026 | February 01, 2026 Last Updated 2026-02-01T15:42:21Z
    Share
नगर सहसवान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सहसवान, बदायूं। 1 फरवरी रविवार को सकल हिन्दू समाज समिति सहसवान के तत्वावधान में प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय क्रीडा स्थल में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय संस्कृति के विभिन्न मानबिंदुओं पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र की मातृशक्ति सहित समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे डॉ बृजेश यादव जी ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में संस्कृति के समक्ष मौजूद चुनौतियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने एकता पर जोर देते हुए कहा कि “बटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो सेफ रहोगे।” डॉ बृजेश यादव ने बताया कि भारतीय संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना के साथ विश्व बंधुत्व का संदेश देती है, किंतु इसके लिए समाज में एकता की शक्ति आवश्यक है।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बदायूँ सुधांशु जी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 श्री बुद्ध गिरी जी महाराज ने कहा कि हमको जातियों में नहीं बंटना है सकल हिंदू समाज को एक रहना आवश्यक है।हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष आलोक माहेश्वरी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में

 जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है। हिन्दू सम्मेलन में संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहनलाल जी दद्दा, प्रेम स्वरूप जी तथा प्रजापति ब्रह्माकुमारी की बहनों का आए अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
भारत माता की आरती के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा अध्यक्ष श्री आलोक माहेश्वरी जी द्वारा की गई।


कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और आगंतुकों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन नरेन्द्र सनातनी नगर बौद्धिक प्रमुख ने किया।
इस अवसर पर शरद अत्री नगर प्रचारक , योगेश जिला संघचालक , आलोक नगर संघचालक, 

गोपाल नगर कार्यवाह , नितिन सह नगर सहसवान , अनुज माहेश्वरी निवर्तमान जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा , सुभाष गौड़, पीयूष नगर अध्यक्ष बीजेपी, डॉ.आई पी सिंह , विवेक सक्सेना ,सचिन शर्मा, सौरव माहेश्वरी राम औतार, आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close