भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में ग्राम रठौंडा में हुआ पंचायत बैठक का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में ग्राम रठौंडा में हुआ पंचायत बैठक का आयोजन

Wednesday, February 25, 2026 | February 25, 2026 Last Updated 2026-02-25T13:46:05Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में ग्राम रठौंडा में हुआ पंचायत बैठक का आयोजन

मिलक। बुद्धवार 25 फरवरी 2026 को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में किसान मेला रठौंडा में सम्पन्न हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए किसानो से जु़डी सभी बातों पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसान मजबूत और सशक्त हो सकता है। भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कुछ बिंदुओं पर चर्चा की।

 लगातार खतौनी में नाम व अंश भाग को लेकर चल रही समस्याओं से किसान लगातार परेशान है , उपभोक्ताओं का बिजली का बिल लगातार बड़ा चढ़ाकर निकाला जा रहा है।जिसको लेकर किसान साथियों को विभिन्न समस्याएं आ रही है। इसी के साथ भारत सरकार की पहल जल जीवन मिशन पूर्णतया असफल रही । इस मिशन के तहत ग्रामीण सड़कों को खोद दिया गया है

 ,जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। धान खरीद में धांधले बाजी की पूर्णतया जांच होनी चाहिए। इन सभी समस्याओं का प्रशासन जल्द से जल्द निस्तारण करा कर दे। और इन सभी बातों को लेकर आगे की रणनीति भी तैयार की। इस मौके पर सरदार अवतार सिंह, फूल सिंह गंगवार, 

 महेश बाबू गंगवार, राधेश्याम राजपूत, ताहिर खा, अंतरिक्ष पटेल, रामपाल पटेल,भानु प्रताप सिंह, वीरेंद्र गंगवार, सुनील मौर्य,प्रेमपाल गंगवार सहित बड़ी संख्या मैं किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close