बदायूं कछला गंगा घाट पार जाटव समाज धर्मशाला पार मँहत जयरामदास की अध्यक्षता मे जाटव समाज की बैठक का आयोजन हुआ बैठक का संचालन ओमकार सिंह एडवोकेट ने किया दीन नगर शेखपुर के ग्राम प्रधान सुरेश ने बैठक मे प्रस्ताव रखा कि धर्मशाला पर मलूकदास बाबा कि अश्लील हरकतों को लेकर धर्मशाला से बाहर करने व दुकानों का किराये पर देने का संचालक मंडल को करने एवम धर्मशाला पर किसी संस्था के लोगो को न ठहरने, किसी अन्य समाज को न ठहरने,
एवम धर्मशाला की निगरानी कमेटी संचालक मंडल की रहेगी इस अवसर पर कमेटी के संचालक मंडल मे ओमकार सिंह एडवोकेट बदायूं , डॉ नेत्रपालसिंह सैलानी पत्रकार कोल्हाई, सुरेश चंद्र प्रधान दीन नगर शेखपुर ,
सुभास बाबू दीन नगर शेखपुर , प्रेमपाल सिंह नरसेना का चयन सर्व सम्मति से किया गया कमेटी के संचालक मंडल का संरक्षक नरेश पाल सिंह खंड विकास अधिकारी बदायूं तथा कमेटी संचालक मंडल के प्रबंधक महंत जयराम दास बाबा,
उप प्रबंधक विजेंद्र दास बाबा और रामेश्वर दास बाबा को रसोई का प्रभारी नियुक्ति किया धर्मशाला की निगरानी संचालन मंडल करेंगे तथा मलूक दास बाबा को धर्मशाला से तत्काल बाहर करने का निर्णय बैठक मे प्रस्ताव पारित हुआ इस अवसर पर दर्जनभर से अधिक साधु संत, एवम पांच दर्जन से अधिक जाटव समाज के लोग उपस्थिति रहे
अंत मे बैठक की अध्यक्षता कर रहे महंत जयरामदास ने सभी का धर्मशाला से मलूक दास को तत्काल निकलने एवम संचालक मंडल की निगरानी मे सभी कार्यक्रम होने अन्य समाज के लोगो को धर्मशाला पर न रुकने, दुकनो पर संचालक मंडल का हस्तक्षेप जैसे अहम फैसलों का बैठक मे उपस्थिति
सभी साधु संत समाज एवम जाटव समाज के लोगो का आभार व्यक्त किया तथा आगामी 15 मार्च 2026 दीन रविवार को बैठक करने की घोषणा के साथ बैठक का समापन किया बैठक मे सभी प्रस्तावित प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से लागु किया गया