पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर की गयी जनसुनवाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर की गयी जनसुनवाई

Sunday, February 8, 2026 | February 08, 2026 Last Updated 2026-02-09T07:54:38Z
    Share
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर की गयी जनसुनवाई

रामपुर। सोमवार दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के द्वारा पुलिस कार्यालय रामपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया

 तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।इसी क्रम में कांस्टेबल शहनवाज द्वारा UGC NET उत्तीर्ण कर पीएचडी (PhD) करने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान किए जाने का


 अनुरोध प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शैक्षिक उन्नयन को प्रोत्साहित करते हुए कांस्टेबल शहनवाज को पीएचडी करने हेतु NOC प्रदान की गई ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास से विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा भविष्य में इसका सकारात्मक प्रभाव समाज एवं पुलिस व्यवस्था पर पड़ता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close