विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी हवन पूजन के साथ हुई शुरू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी हवन पूजन के साथ हुई शुरू

Sunday, February 8, 2026 | February 08, 2026 Last Updated 2026-02-08T13:26:34Z
    Share
विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी हवन पूजन के साथ हुई शुरू

रामलीला मैदान फतेहगंज पूर्वी में हुआ आज पूजन समारोह 
फतेहगंज पूर्वी/क्षेत्र में 12 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी गई है इसी क्रम में आज रविवार को रामलीला मैदान फतेहगंज पूर्वी में विराट हिंदू सम्मेलन समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के द्वारा हवन- पूजन कर हिंदू सम्मेलन का आगाज किया।

 हवन पूजन आचार्य विनीत शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्रों से उच्चारण कर हिंदू सम्मेलन की सफलता एवं क्षेत्र की सुख शांति समिति बनाए रखने के लिए कामना की गई। आयोजन समिति के पदाधिकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य सुरेश

 शर्मा भैया जी ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन हिंदुओं को एकजुट करने एवं क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना हेतु किया जा रहा है एवं हिंदू सम्मेलन को भव्य रूप देने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। 

आयोजन स्थल रामलीला मैदान पर सभी हिंदू भाइयों बहनों के बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग एवं सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जा रही है। अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर वार्ता भी की जा रही है।

हिंदू सम्मेलन के आयोजकों के अनुसार अनेकों संतों एवं महात्माओं के माध्यम से हिंदू धर्म ,संस्कृत विषय पर विचार विमर्श किया जाएगा।

आज रामलीला मैदान में हवन पूजन के दौरान आयोजक समिति के मुख्य पदाधिकारी सुरेश कुमार भैया जी, सुखदेव पाठक, शिवनंदन शर्मा, संजीव गुप्ता,काशीराम राठौर, ज्ञान प्रकाश, एवं समिति के समस्त पदाधिकारी के अलावा क्षेत्र के सत्येंद्र मिश्रा,रवि प्रकाश मिश्रा,पवन राज मिश्रा ,डॉक्टर यशपाल सिंह, विनोद कुमार आचार्य,

 रमेश कुमार वर्मा, अजय उपाध्याय,आकाश अग्रवाल,व्यापारी पंकज अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, अनिल गुप्ता, रामाधार गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, गया प्रसाद शर्मा,सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक हजारों की संख्या में उपलब्ध रहे एवं मातृशक्ति से विनीत गुप्ता शुखरानी गुप्ता, कोमल मिश्रा सहित कई मातायें बहने उपस्थित रहीं। आयोजन समाप्ति के बाद हवन पूजन में उपस्थित सभी लोगों ने हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। 

आयोजन समिति के पदाधिकारियों क्षेत्र की जनता से अपील की है कि 12 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व 11 फरवरी दिन बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर से सम्मेलन को सफल बनाने हेतु एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है सभी क्षेत्र के नागरिक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाइक रैली में भाग ले और आयोजन को सफल बनाएं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close