मुजरिया पुलिस द्वारा डीजल चोरी करने वाले 01 अभियुक्त खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को को किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुजरिया पुलिस द्वारा डीजल चोरी करने वाले 01 अभियुक्त खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को को किया गिरफ्तार

Monday, March 16, 2026 | March 16, 2026 Last Updated 2026-03-16T08:16:33Z
    Share
थाना मुजरिया पुलिस द्वारा डीजल चोरी करने वाले 01 अभियुक्त खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को को किया गिरफ्तार ।

प्रेस नोट दिनाँक 15.03.2026 
थाना मुजरिया पुलिस द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश । 01 अभियुक्त को मय एक अदद कैन्टर गाडी नं0 UP23AT6860 सीएनजी मय 02 प्लास्टिक के टैंक 500-500 लीटर, एक ड्रम प्लास्टिक 200 लीटर जिसमे करीब 50 लीटर डीजल व 03 प्लास्टिक के पाइप एक बडा पेंचकस व तीन प्लास्टिक की बाल्टी सहित गिरफ्तार किया गया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तार अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 14/15.03.2026 की रात्रि को थाना मुजरिया पुलिस द्वारा डीजल चोरी करने वाले 01 अभियुक्त खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को मय कैन्टर गाडी नं0 UP23AT6860 सीएनजी मय 02 प्लास्टिक के टैंक 500-500 लीटर, एक ड्रम प्लास्टिक 200 लीटर जिसमे करीब 50 लीटर डीजल व 03 प्लास्टिक के पाइप एक बडा पेंचकस व तीन प्लास्टिक की बाल्टी के साथ गिरफ्तार किया गया । 
दिनांक 13.03.2026 को वादी बृजेश पुत्र जियलाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना भोजीपुरा जनपद बरेली के द्वारा अपने ट्रंक संख्या यूपी 82 पी 9783 की टंकी के लाक को तोडकर करीब 100 लीटर डीजल चुरा लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 28/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के दौरान 04 अभि0गण 1.खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ 2.अनवार पुत्र सैद निवासी ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ, 3.वसीम पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ तथा 4.शहजाद पुत्र अख्तर निवासी ग्राम सिवाल खास मौहल्ला चुहियावाला थाना जानी जनपद मेरठ का नाम प्रकाश मे आया है जिसमें से 01 अभियुक्त खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को ग्राम नंगला भिण्ड के पास बना यात्री शैड के पास से गिरफ्तार किया गया । तथा अन्य साथियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को समय से माननीय न्यायायाल के समक्ष पेश किया गया। 

गिरफ्तारी का स्थान व दिनाँक 
दिनांक 14/15.03.2026 की रात्रि, ग्राम नंगला भिण्ड के पास बने यात्री शैड के पास 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-- 
1.मु0अ0सं0 820/2017 धारा 307 भादवि चालानी थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर 
2.मु0अ0सं0 111/2021 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना टप्पल जनपद अलीगढ
3.मु0अ0सं0 28/2026 धारा 303(2) बीएनएस चालानी थाना मुजरिया जनपद बदायूँ

बरामदगी का विवरण--- एक अदद कैन्टर गाडी नं0 UP23AT6860 सीएनजी मय 02 प्लास्टिक के टैंक 500-500 लीटर, एक ड्रम प्लास्टिक 200 लीटर जिसमे करीब 50 लीटर डीजल व 03 प्लास्टिक के पाइप एक बडा पेंचकस व तीन प्लास्टिक की बाल्टी बरामद होना ।
 
गिरफ्तार करने वाली टीम 
प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा मय टीम
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close