रामपुर में संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई,

Monday, March 9, 2026 | March 09, 2026 Last Updated 2026-03-09T08:22:00Z
    Share
रामपुर में संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई,

 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मिलक नेशनल 24 अमित कुमारजोशी


अखिल भारतीय धोबी महासंघ रामपुर के तत्वावधान में रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क परिसर में संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संत गाडगे महाराज के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, नगर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने संयुक्त रूप से संत गाडगे महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में संत शिरोमणि गाडगे महाराज के जीवन और उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज में स्वच्छता, शिक्षा और समानता का संदेश दिया तथा लोगों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा रामपुर तहसील क्षेत्र के चार विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष चरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह दिवाकर, जिला संरक्षक दिनेश दिवाकर, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश दिवाकर, 

ओमवीर सिंह दिवाकर, ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह (बिलासपुर), डॉ. वीरेंद्र पाल दिवाकर (चमरौआ), सतीश दिवाकर (सैदनगर), रवि कुमार दिवाकर (शाहाबाद), राम बहादुर दिवाकर, कृपाल सिंह दिवाकर (मिलक) सहित अखिल भारतीय धोबी महासंघ के अनेक पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close