शाहजहांपुर में एसपी की बड़ी कार्रवाई, दरोगा व महिला कांस्टेबल समेत 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाहजहांपुर में एसपी की बड़ी कार्रवाई, दरोगा व महिला कांस्टेबल समेत 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Wednesday, March 11, 2026 | March 11, 2026 Last Updated 2026-03-11T15:56:26Z
    Share
शाहजहांपुर में एसपी की बड़ी कार्रवाई, दरोगा व महिला कांस्टेबल समेत 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड  

शाहजहांपुर। जिले में अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से गायब चल रहे दरोगा, महिला कांस्टेबल समेत 17 पुलिसकर्मियों को मंगलवार सुबह तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार निलंबित पुलिसकर्मियों में एक दरोगा, एक महिला कांस्टेबल के अलावा कई सिपाही और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें से एक पुलिसकर्मी वर्ष 2023 से ही ड्यूटी पर नहीं आ रहा था, जबकि बाकी 16 करीब एक साल से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि हाल ही में एसपी ने सभी थानों से लंबे समय से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों की सूची मांगी थी। सूची सामने आने के बाद मामला गंभीर पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close