पुलिस अधीक्षक की आवास पर विक्रम संवत 2083 शाके 1948 की शुभ वेला पर 17 पंचांगों व शुद्ध व्रत तिथियां के निर्णय पत्र का हुआ विमोचन
रामपुर। आज दिनांक 23 मार्च 2026 दिन सोमवार को विक्रम संवत 2083 शक: 1948 की शुभ पावन बेला पर सनातन हिंदू परंपरा के अनुसार पूरे वर्ष मनाए जाने वाले निर्यण उत्सवों को मनाने के लिए ब्राह्मण महासभा के द्वारा 21 ब्राह्मण की विद्वत परिषद के द्वारा १७ पंचांगों तथा निर्णय सिंधु
के अनुसार शुद्ध व्रत ऑन निर्धारित तिथियां के निर्णय पत्र का विमोचन पुलिस अधीक्षक पंडित विद्यासागर मिश्र जी के द्वारा उनके आवास पर उपस्थित हो करके कराया गया है। किस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंडित राम बाबू शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष
पंडित जुगेश चंद्र कौशिक, संयुक्त मंत्री पंडित कमल कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष पंडित रामौतार शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित के पी, श्रोती, जिला महामंत्री पंडित सुमन कौशिक,
नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित हीरालाल शर्मा, मिल्क तहसील अध्यक्ष पंडित रामौतार शर्मा, शाहाबाद तहसील अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार शर्मा इत्यादि रहे हैं।