बदायूं । कुर्सी की लुका-छिपी", दोहरे हत्याकांड में "गाज गिरी तो लखनऊ पहुंचे" सीओ, उझानी सीओ की रवानगी, राहुल पाण्डेय की एंट्री!
बदायूं पुलिस विभाग में 'म्यूजिकल चेयर' का खेल शुरू हो गया है!
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम प्लांट वाला मामला क्या गरमाया, बड़े-बड़े 'विकेट' गिरना शुरू हो गए। पहले कप्तान साहब (SSP) गए, और अब उझानी सीओ देवेंद्र कुमार जी का भी बोरिया-बिस्तर बंध गया। सीधे लखनऊ मुख्यालय की रवानगी हो गई है!
वहीं, राहुल पाण्डेय जी ने अपनी 'ट्रैफिक' वाली स्पीड पकड़ी और सीधे उझानी की कुर्सी पर 'पार्किंग' लगा ली।
देखना ये है कि नई तैनाती के बाद उझानी की हवा कितनी बदलती है!
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम प्लांट कांड का असर जारी है। SSP के बाद अब उझानी सीओ देवेंद्र कुमार भी हटाए गए। मुख्यालय भेजे गए साहब!
अब उझानी की 'ट्रैफिक' (व्यवस्था) संभालेंगे पूर्व यातायात सीओ राहुल पाण्डेय।
"हिन्दुस्तान पेट्रोलियम प्लांट हत्याकांड का 'साइड इफेक्ट' शुरू!"
बदायूं में कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख! एसएसपी बृजेश कुमार सिंह के बाद अब उझानी सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पर भी कार्रवाई की तलवार गिर गई है। साहब को उझानी से हटाकर सीधे लखनऊ मुख्यालय 'अटैच' कर दिया गया है।
अब उझानी की कमान संभालेंगे राहुल पाण्डेय जी। देखते हैं नए कप्तान और नए सीओ की जोड़ी क्षेत्र में क्या बदलाव लाती है ।