तानाशाही नहीं चलेगी
बदायूँ जनपद की दातागंज तहसील अंतर्गत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि0 के सैंजनी स्थित गैस प्लांट में शुक्रवार को एजीएम सुधीर गुप्ता और एसिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा दोहरे हत्याकांड के विरोध में सीबीआई जांच और न्याय के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज दोपहर 12 बजे गैस प्लांट के सामने उपवास पर बैठने का ऐलान किया है।
सिविल लाइंस थानाध्यक्ष , कचहरी चौकी इंचार्ज समेत पुलिस बल नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को रोकने पहुंच गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने 12 बजे उपवास स्थल की ओर कूच का ऐलान कर दिया है।
सभी साथी आज सुबह 11.30 बजे तक नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे।
सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा को न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
सीबीआई जांच से कम कोई जांच मंजूर नहीं।
सीबीआई जांच कराकर मामले में शामिल सफेदपोशों पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए।
एफआईआर में पीड़ित परिवारों की तहरीर को शामिल किया जाए।
पीड़ित परिवारों को एक एक करोड़ मुआवजा दिया जाए।
पीड़ित परिवारों के एक एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये