शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मिलक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का विस्तार एवं ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मिलक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का विस्तार एवं ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

Friday, March 20, 2026 | March 20, 2026 Last Updated 2026-03-20T13:20:44Z
    Share
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मिलक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का विस्तार एवं ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर मिलक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो की लंबाई बढ़ाने एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। प्लेटफॉर्म छोटे होने के कारण लंबी ट्रेनों की वजह

 से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ट्रेन की लंबाई ज्यादा होने के कारण नगर की फाटक पर नगर वासियों का आवागमन प्रभावित होता है, जिसके कारण मिलक क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में कई बार मांग उठाई है।

 मिलक के लोगों द्वारा विधायक को दिए गए आवेदन पत्र रेल मंत्री को भेजते हुए अनुरोध किया गया है कि रेलवे स्टेशन मिलक के प्लेटफार्म नंबर एक और नंबर दो की लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक ट्रेनों का ठहराव मिलक में कराया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close