भाकिसं के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने उठाई किसानों की आवाज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकिसं के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने उठाई किसानों की आवाज

Friday, March 20, 2026 | March 20, 2026 Last Updated 2026-03-20T13:22:14Z
    Share
भाकिसं के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने उठाई किसानों की आवाज
____________________

बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान पर मुआवजे की मांग

रामपुर। जनपद में हाल ही में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
भारतीय किसान संघ, जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने जिलाधिकारी रामपुर से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में प्राकृतिक आपदा के कारण उसकी स्थिति और दयनीय हो गई है। प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र राहत प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों को राहत नहीं दी गई तो भारतीय किसान संघ किसानों के हित में आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close