शकुंतला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन
जनपद बरेली/क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के स्थानीय विद्यालय शकुंतला देवी सरस्वती विद्या मंदिर दातागंज रोड फतेहगंज पूर्वी में सत्र 2025 -26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिनांक 25 मार्च 2026 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सहकार्यवाह सुरेश कुमार शर्मा भैया जी, एवं विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल उर्फ सप्पू भैया, विद्यालय प्रबंधक पंकज अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा स्कूल में पधारे हुए अतिथियों का परिचय कराया गया तत्पश्चात विद्यालय का वार्षिक परीक्षा पर परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय की कक्षा 6 की विद्यार्थी प्राची मिश्रा ने स्कूल में 94.9% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया और इसी क्रम में संस्कृत ज्ञान परीक्षा में प्राचीन मिश्रा के द्वारा 72% अंक व स्कूल की गणेश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा विद्यालय के अन्य बच्चों को भी द्वितीय स्थान पत्र के स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। प्राची मिश्रा को स्कूल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक पंकज अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के द्वारा बच्चों को पढ़ाई की प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया । स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।