सहसवान थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम से रात के अंधेरे में इको कार सवार चोर एक बकरा दो बकरियां चोरी कर ले गए।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
थाना मुजरिया के गांव ज्योरा पारवाला में सुरजीत के घर के बाहर झोपड़ी में बकरियां बंधी थी,
रात करीब तीन बजे के आसपास बकरियों के बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई।
पीड़ित सुरजीत और उसकी माँ ने उठकर देखा तो एक इको कार सवार चोर बकरियों को चुरा कर ले जा रहे थे,
ग्रामीणों ने शोर सुनकर पीछा किया लेकिन तब तक चोर कार से एक बकरा और दो बकरियां चुराकर भागने में सफल रहे।
पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।